मुंबई हमले के ताजा साक्ष्य का निरीक्षण करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने लंदन में गुरुवार को संवादादाता सम्मलेन में कहा, "हम इसका (इंटरपोल नोटिस) का निरीक्षण करेंगे। "
उन्होंने कहा कि नोटिस को तामील करने के लिए कुछ निर्धारित प्रक्रियाओं की जरूरत होती है।
मुंबई हमले की सुनवाई कर रही मुंबई की अदालत ने हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद मंगलवार को इंटरपोल ने सईद के खिलाफ नोटिस जारी किया था।
भारत ने गुरुवार को कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ और भी जानकारी साझा करने को तैयार है लेकिन अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान कार्रवाई करे।
भारत ने पिछले दिनों पाकिस्तान को पांचवां दस्तावेज सौंपा था जिसमें प्रमुख रूप से हाफिज सईद के बारे में जानकारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications