बंगाल के 8 निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के लिए अलग वार्ड
राज्य के केंद्रीय अधिकारी तपन सेन ने आईएएनएस को बताया, "हमने 15 निजी अस्पतालों से अलग से वार्ड खोलने का अनुरोध किया था, जिनमें से 8 ने सकारात्मक रुख दिखाया है"।
अपोलो ग्लीनएजल्स, रूबी जनरल हॉस्पिटल, कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट और बी. पी. पोद्दार हॉस्पिटल उन कुछ निजी अस्पतालों में शामिल हैं, जहां स्वाइन फ्लू के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
अब तक स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज केवल राज्य द्वारा संचालित कोलकाता के संक्रामक रोगों के अस्पताल, आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, एन. आर. एस. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और बांगुर अस्पताल में ही चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications