महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू से एक और व्यक्ति की मौत
राज्य स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप आवटे ने शुक्रवार को बताया कि स्वाइन फ्लू पीड़ित शेख को कुछ दिन पहले गंभीर हालत में नवी मुंबई के डी.वाई.अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई।
स्वाइन फ्लू की वजह से मुंबई में शेख सहित 10 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं पुणे में सबसे अधिक 25, नासिक में सात, लातुर में दो और औरंगाबाद, बीड, जालना और धुले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
राज्य के 34 में से 22 जिले स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं। देश में अब तक इस बीमारी से 79 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications