भाजपा का कभी पतन नहीं होगा : भागवत
नई दिल्ली के केशव कुंज स्थित आरएसएस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को भागवत ने कहा कि भाजपा के देश भर में लाखों कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी के लिए तपस्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "इसी वजह से इस पार्टी का कभी पतन नहीं होगा। यहां तक की यह राख से भी जीवित उठ खड़ी होगी।"
भाजपा में मचे घमासान पर भागवत ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। भाजपा स्वायत्त और स्वतंत्र पार्टी है, हमें लगता है कि सब सामान्य हो जाएगा। पार्टी की पहुंच देश भर में हैं और यह मौजूदा संकट से उबर जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications