सऊदी उपगृह मंत्री आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे

रियाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब के उप गृहमंत्री उस समय बाल-बाल बचे जब आतंकवाद के आरोपों के सिलसिले में वांछित एक व्यक्ति ने मंत्री के दफ्तर में खुद को विस्फोट से उड़ा दिया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शाहजादा मोहम्मद बिन नायेफ जेद्दाह में गुरुवार को रमजान के पवित्र मौके पर अपने शुभचिंतकों से मुलाकात कर रहे थे तभी एक व्यक्ति ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया।

हमलावर ने कहा कि वह शाहजादे से मिलना चाहता है जो मुल्क में सुरक्षा के लिए उत्तरदायी हैं। इस हमले में शाहजादे को सिर्फ हाथ पर चोट आई। हालांकि किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।

सऊदी अरब के शाह अब्दुल्लाह से मुलाकात के दौरान शाहजादे ने कहा, "इससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का हमारा संकल्प और भी मजबूत बनेगा।" शाह अब्दुल्लाह आत्मघाती हमले की जानकारी मिलने के बाद शाहजादे से भेंट करने आए थे।

इस महीने के आरंभ में सऊदी अरब ने अल-कायदा से संदिग्ध तौर पर जुड़े 44 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+