छोटे और मझोले उद्यमों के लिए टास्क फोर्स का गठन होगा : प्रधानमंत्री
अतिलघु, छोटे और मझोले उद्यमों द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया है जो इस सेक्टर की समस्याओं को देखेगा।"
मनमोहन सिंह ने कहा, "इस टास्क फोर्स द्वारा सिफारिशें प्राप्त होने के बाद हम देखेंगे कि इस महत्वपूर्ण सेक्टर को किस तरह से राहत और सहायता प्रदान की जा सकती है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस सेक्टर के जरिये करीब छह करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है। देश के निर्यात से होने वाली आय में इसकी भागीदारी करीब 40 प्रतिशत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications