शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 141 और निफ्टी में 44 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 141.27 अंकों (0.90 प्रतिशत)की वृद्धि के साथ 15,922.34 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,957.67 के ऊपरी और 15,663.35 के निचले स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ 15,770.19 पर खुला था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 44.15 अंकों (0.9 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,732.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,743.75 के ऊपरी और 4,651.40 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी बढ़त के साथ 4688.40 साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 41.20 अंकों (0.71 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,863.70 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 54.70 अंकों (0.79 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,961.76 पर बंद हुआ।
बीएसई के कारोबार के दौरान रिएल्टी, ऑटो, बैंकिंग, उपभोक्ता वस्तुओं, तेल एवं गैस, धातु, बिजली, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में तेजी देखी गई जबकि सूचना प्रौद्योगिकी, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, हेल्थ केयर में गिरावट देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications