त्रिनिदाद और टोबेगो में गणेशोत्सव की धूम
पोर्ट ऑफ स्पेन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबेगो में हजारों हिंदू श्रद्धालु इन दिनों गणेशोत्सव के अवसर पर उपवास रखकर वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए मंदिरों में इकट्ठा हो रहे हैं।
यह श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश की मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का पूजन कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर्व के समापन के बाद इन प्रतिमाओं को नदी या समुद्र में विसर्जित कर दिया जाएगा।
23 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर को समाप्त होने वाला गणेशोत्सव सनातन धर्म महासभा (एसडीएमएस) के तत्वावधान में मनाया जा रहा है।
विश्वनाथ हिंदू सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के धार्मिक नेता पंडित दूधनाथ रामप्रसाद का कहना है, "गणेश उत्सव को हम किसी भी अन्य सालाना उत्सव की तरह ही ले रहे हैं, इसके निकलने के बाद आने वाले अन्य धार्मिक उत्सवों की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।"
त्रिनिनाद और टोबेगो की 13 लाख की जनसंख्या में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 40 प्रतिशत हैं। 1845 और 1917 में इनके पूर्वज शक्कर के कारखानों में काम करने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से यहां आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications