वाहन दुर्घटना में 9 लोगों की मौत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी के चौधरी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि महिंद्रा वाहन में उस समय 22 लोग सवार थे, जब यह वाहन गुरूवार रात 100 मीटर गहरे खड्ड में गिरकर दुर्घनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि पीड़ितों में ज्यादातर ऐसे यात्री थे जो मणिमहेश की तीर्थयात्रा कर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के वक्त गाड़ी में यात्रियों की संख्या बहुत अधिक थी जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। इस तरह के वाहन माल ढोने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं और इनमें लोगों को ले जाने पर पाबंदी है।
हालांकि राज्य में इस तरह के वाहनों में 10-10 लोगों को एक साथ जाते हुए देखना आम बात है, खासकर धार्मिक अवसरों पर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications