गैस विवाद मसले पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई 20 अक्टूबर को
प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन, न्यायाधीश पी. एस. सथसिवम और न्यायाधीश वी. एच. चौहान की खंडपीठ ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई 20 अक्टूबर को करने का फैसला किया।
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी से अनिल अंबानी की ऊर्जा कंपनी को गैस मिलनी थी और इसी मसले पर दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई चार सितंबर को होनी थी लेकिन इसी दिन प्रधान न्यायाधीश किसी दूसरे महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications