खुली सड़कों की अपेक्षा सुरंगें 1,000 गुना अधिक प्रदूषित
तकनीकी विश्वविद्यालय क्वींसलैंड (क्यूयूटी) की प्रोफेसर और अध्ययन की सह लेखिका लिडिया मोरावस्का कहती हैं, "परिणाम बताते हैं कि कई बार खुले शहरों की अपेक्षा सुरंगों में प्रदूषण का स्तर 1,000 गुना अधिक होता है"।
वायु शुद्धता एवं स्वास्थ्य के लिए गठित अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला क्यूयूटी की निदेशक मोरावस्का का कहना है कि अध्ययन के मुताबिक अन्य प्रदूषकों की अपेक्षा इन अति सूक्ष्म अणुओं के संपर्क में आना ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
उन्होंने बताया, "इनके संपर्क में आने पर स्वस्थ लोगों में श्वसन संबंधी हल्की परेशानियां हो सकती हैं। जबकि ह्रदय संबंधी परेशानियों से पीड़ित लोगों को ह्रदयाघात तक की आशंका बनी रहती है"।
मोरावस्का के मुताबिक अध्ययन के लिए सिडनी की चार किमी लंबी पूर्वी सुरंग एम5 में 300 से अधिक बार यात्रा की गई।
उन्होंने कहा कि जिन यात्रियों के पास नए वाहन थे और जिनकी गाड़ियों की खिड़कियां अच्छी तरह बंद थीं वह पुरानी गाड़ियों से यात्रा करने वालों की अपेक्षा ज्यादा स्वस्थ रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications