ए. क्यू. खान से प्रतिबंध हटे : वकील
इस्लामाबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। लाहौर उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान के बदनाम परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान के खिलाफ लगे प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को उनके वकील ने दी।
खान के वकील अली जाफर ने कहा कि उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आदेश दिया, "कोई भी खान की आवजाही पर रोक नहीं लगा सकता।"
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक खान ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि अब मेरे साथ शरारत करने वालों को एक संदेश मिलेगा और वे मुझे शांतिपूर्ण ढंग से और एक आम नागरिक के रूप में अपनी जिंदगी जीने देंगे।"
यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि सरकार इस निर्णय को स्वीकार करेगी या नहीं। खान को वर्ष 2004 में नजरबंद किया गया था। इसी वर्ष फरवरी में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उन्हें 'स्वतंत्र व्यक्ति' घोषित किया था परंतु बाद में उन पर बंदिशें जारी रहीं।
उल्लेखनीय है कि खान पर ईरान, लीबिया और उत्तर कोरिया को परमाणु तकनीक बेचने का आरोप है। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने उन्हें माफी दे दी थी लेकिन उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications