मारुति सुजुकी को 10 फीसदी वृद्धि की उम्मीद
कंपनी के प्रमुख आर. सी. भार्गव ने शुक्रवार को कहा, "हम इस वर्ष अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 10 फीसदी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।"
भार्गव ने 'स्विफ्ट' और 'स्विफ्ट डिजायर' के मॉडलों का उत्पादन बढ़ाने का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा, "हम अपने दो मॉडलों का उत्पादन बढ़ा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "त्योहारों के सीजन के दौरान इस बार हम 14 फीसदी के वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। उत्पादन और क्षमता विस्तार के बारे में दो सितंबर को होने वाली कंपनी की वार्षिक आम बैठक में फैसला किया जाएगा।"
भार्गव ने कहा कि उनकी कंपनी ने अपने ए-स्टार मॉडल के 130,000 वाहनों के निर्यात का लक्ष्य रक्षा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications