गोवा की 74 खदानों पर वन विभाग की नजर
बोर्ड के अध्यक्ष सिमोन डिसूजा ने राज्य वन विभाग के मुख्य संरक्षक को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या इन 74 खदानों ने वन संरक्षण कानून के तहत वन एवं वन्य जीव-जन्तु संबधी सभी जरूरी अनुमति और मंजूरी प्राप्त की है या नहीं।
शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए डिसूजा ने कहा कि यदि इन खदानों में बिना अनुमति के काम चल रहा है तो हम इनके खिलाफ कार्रवाई करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा, "आगे की कार्रवाई से पहले हम वन विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं"।
पिछले कुछ महीनों से राज्य में अवैध खनन बहस का विषय बना हुआ है। हाल ही में पूरे हुए गोवा विधानसभा के मानसून सत्र में ये मुद्दा छाया रहा था।
गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय कमेटी ने भी स्पष्ट किया है कि राज्य में चल रही खदानों में से करीब आधी खदानें ऐसी हैं जिनके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई हैं और जिन पर कई सरकारी विभागों की ओर से पाबंदी लगाए जाने की आवश्यकता है।
वर्तमान में राज्य में 100 से अधिक खदानें पट्टे पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications