श्रमजीवी एक्सप्रेस के डिब्बों में आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उप महानिरीक्षक अरविंद पांडे ने कहा कि विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा मुहैया कराए गए वीडियो क्लीपिंग के जरिए ऐसे 26 लोगों की पहचान की गई है, जिन्होंने 18 अगस्त को श्रमजीवी एक्सप्रेस के डिब्बों में आग लगाई थी।

पांडे ने कहा, "इस मामले में रेलवे पुलिस ने फैज अहमद ऊर्फ चांद को गिफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।"

उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त को श्रमजीवी एक्सप्रेस में सवार छात्रों से आरपीएफ के जवानों ने टिकट मांगें, जिससे बेटिकट यात्रा कर रहे छात्र आक्रोषित हो गए। उन्होंने रेलगाड़ी को बिहटा स्टेशन पर रोककर उसके दो वातानुकूलित डिब्बों में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। बाद में अन्य दो वातानुकूलित डिब्बों में भी आग फैल गई।

एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि इस घटना से रेलवे को 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+