हुंडई को 5.5 लाख वाहनों की बिक्री की उम्मीद
हुंडई मोटर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच. एस. लहीम ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "हमें 2.7 लाख वाहनों के निर्यात की और घरेलू बाजार में 2.8 लाख वाहनों की बिक्री की उम्मीद है।"
लहीम ने कहा कि संचालन संबंधी समस्याओं के कारण कंपनी अपने आई-20 मॉडल का उत्पादन निर्यात की दृष्टि से यूरोप में करेगी। आने वाले त्योहारों के मौसम में कंपनी को अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
लहीम का कहना है, "इस वर्ष हमें 40,000 आई-20 की बिक्री की उम्मीद है,"।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications