हल्के व्यवसायिक वाहन बनाएगी टाटा मोटर्स
कंपनी के प्रबंध निदेशक (इंडिया ऑपरेशंस) पी. एम. तेलंग ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "हम लगभग एक टन क्षमता वाला वाहन लाने पर गंभीरता से सोच रहे हैं। "
तेलंग यहां 'सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्च र्स' के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने इस इस वाहन के लांच की तिथि के बारे में कुछ नहीं बताया।
उन्होंने कहा कि टाटा के उत्पादन संयंत्र की मौजूदा उत्पादन क्षमता 65 फीसदी है। चालू वित्तीय वर्ष और आने वाले त्योहारों के सीजन के दौरान वाहनों की बिक्री के बारे में तेलंग ने कहा, "हम बिक्री को लेकर आशावान हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications