आलाकमान के तलब के बाद दिल्ली आने को तैयार हुईं वसुंधरा
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आईएनएस से बातचीत में कहा, "वसुंधरा को फिर से दिल्ली तलब किया गया है। उन्हें वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू से मिलने को कहा गया है।"
उधर, जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में वसुंधरा ने कहा, "मैं पार्टी की अनुशासित सिपाही हूं। यदि कोई समस्या है तो बैठ कर चर्चा होनी चाहिए। मैं ये कहूं कि कोई समस्या नहीं हैं तो मजाक होगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या आपको दिल्ली तलब किया गया है, वसुंधरा ने कहा, "तलब किया गया है कि मुझे नहीं मालूम लेकिन मेरा मानना है कि बातचीत के जरिए ही किसी समस्या का हल निकाला जा सकता है।"
उल्लेखनीय है कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की तरफ से वसुंधरा को पिछले दिनों अपना पद छोड़ने को कहा गया था लेकिन वसुंधरा ने अभी तक नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। गुरुवार को उन्होंने कहा था कि पद रहे या ना रहे वह राजस्थान की जनता की सेवा करती रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications