नदी से 2 बहनों के शव बरामद
पुलिस के अनुसार गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले सलाम खान की बेटियां सेफी (15) और मुस्कान (आठ ) गुरुवार को घर से विद्यालय के लिए निकलीं। विद्यालय की छुट्टी के बाद शाम को पांच बजे तक जब दोनों घर नहीं लौटीं तो उनकी खोज की गई।
गढ़ाकोटा थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार देर रात दोनों बहनों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications