ढाका-मुंबई उड़ान सेवा की शुरु करेगा जेट

हालांकि बांग्लादेशी उड्डयन उद्योग को इससे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं हैं। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि ढाका-मुंबई को जोड़ती इन उड़ानों से व्यापार या पर्यटन दोनों ही दृष्टि से बहुत अधिक उम्मीद नहीं की जा सकती है।
एक बांग्लादेशी निजी उड़ान सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को 'न्यू एज' समाचार पत्र से कहा, "शायद जेट मुख्य रूप से खाड़ी व अन्य देशों को जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों के मुंबई होते हुए आने-जाने की उम्मीद कर रहा है।"
जेट एयरवेज ने एक वक्तव्य में कहा है, "मुंबई-ढाका सेवा की शुरूआत के बाद उत्तर अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों व अन्य एशियाई देशों में आने-जाने के लिए के लिए बांग्लादेशी यात्री मुंबई और दिल्ली से जेट एयरवेज की सेवा ले सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications