गोवा में चिकुनगुनिया के 143 मामले
राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के उप निदेशक दीपक काबडी ने आईएएनएस को बताया, "कुल 347 संदिग्ध मामलों में से 143 में चिकुनगुनिया की पुष्टि हुई है।"
गोवा के दक्षिणपूर्व क्यूपेम-संगेम के ग्रामीण खदानों के कामगारों में सबसे पहले यह बीमारी फैली। काबडी ने बताया कि क्यूपेम उपजिले में अकेले 61 मरीजों की पुष्टि हुई है।
उन्होंने कहा, "हम सभी जरूरी सावधानी बरत रहे हैं ताकि चिकुनगुनिया और न फैले। एक विशेष दल को प्रभावित इलाके में भेज दिया गया है जो स्थिति की समीक्षा करेगा और जरूरी कदम उठाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications