मां की खोज में बेटे ने 1,000 किलोमीटर की यात्रा की
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार जोस अपनी मां को खोजने के लिए लंबी यात्रा करते हुए अमेरिकी सीमा में प्रवेश कर गया था। उसे रविवार को लेयरडो सीमा पर देखा गया। सुरक्षा बलों ने उसे बाद में प्रशासन को सौंप दिया।
कानास शहर के प्रवक्ता डेविड इटन ने गुरुवार को बताया कि जोस ने उनसे कहा कि वह अपने संबंधी से मुलाकात करने आया था। जोस ने कहा कि उसके पिता ने उसे बस तक पहुंचाया था और 15 डॉलर भी दिए थे।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में मेक्सिको के लगभग 1.2 करोड़ लोग रहते हैं, जिसमें लगभग आधे गैरकानूनी रूप मे वहां रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications