पुस्तक पर प्रतिबंध के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जा सकते हैं जसवंत
जसवंत के एक करीबी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पुस्तक पर प्रतिबंध मौलिक अधिकारों का हनन है। जसवंतजी जल्द ही सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि किताब के विमोचन के दो दिनों के बाद ही जसवंत को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद गुजरात सरकार ने जसवंत की पुस्तक पर प्रतिबंध लगा दिया था।
गुजरात में पुस्तक पर लगाए गए प्रतिबंध पर जसवंत ने आश्चर्य जताते हुए कहा था, "यह तो सलमान रश्दी की किताब 'सेटेनिक वर्सेस' पर प्रतिबंध जैसा है। जिस दिन से हम पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाएंगे, उसी दिन सोच पर भी प्रतिबंध लग जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications