ताइवान यात्रा कर सकेंगे दलाई लामा
ताइपेई।
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ताइवान में आए तूफान 'मोराकोट' में मारे लोगों की स्मृति में होने वाली शोकसभा में भाग ले सकेंगे। ताइवान के राष्ट्रपति मा यिंग-जेऊ ने तिब्बती धर्मगुरु को इस बात की इजाजत दे दी है कि वे यहां आकर तूफान पीड़ितों की याद में होने वाली प्रार्थना में शिरकत करें। id="toptextpromo">समाचार
एजेंसी डीपीए के मुताबिक ताइवानी सरकार ने दलाई लामा के दौरे के बारे में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के जरिए जानकारी दी। दक्षिणी ताइवान के काउंटियों के अधिकारियों ने दलाई लामा को 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच यहां आने का निमंत्रण दिया है। गौरतलब है कि आठ अगस्त को आए इस तूफान में 461 लोग मारे गए थे और 192 लोग अभी भी लापता हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications