सुप्रीम कोर्ट के जज करेंगे संपत्ति की घोषणा

Supreme Court Joudges
नई दिल्ली। कर्नाटक हाई कोर्ट के जज शैलेंद्र कुमार और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जज के. कन्नन द्वारा अपनी संपत्ति की घोषणा करने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपनी संपत्तियों का ब्योरा देने को तैयार हो गए हैं। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

चौतरफा दबाव के बाद आखिर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने कहा कि वे अपनी संपत्ति की घोषणा करने को तैयार हैं। वे अपनी संपत्ति की घोषणा सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जल्द ही कर देंगे। हालांकि इस संबंध में एक विधेयक संसद में अटका हुआ है। सूत्रों ने बताया कि कानून के रूप में स्वीकृत यह फैसला सभी जजों के दस्तखत के बाद ही लागू हो गया है।

उधर केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने बुधवार को संपत्ति घोषणा मामले में मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन के रुख पर सहमति जताई और कहा कि यदि जज स्वैच्छिक रूप से अपनी संपत्ति घोषित करना और हीरो बनना चाहते हैं तो यह उनकी सदिच्छा है।

मोइली ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश इस मुद्दे पर अपना नजरिया व्यक्त कर चुके हैं। यदि जज अपनी संपत्ति घोषित कर हीरो बनना चाहते हैं तो उनकी इच्छा है। सुप्रीम कोर्ट के जजों को अपनी संपत्ति का ब्योरा मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश करना चाहिए अन्य जजों को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के समक्ष पेश करना चाहिए।

भारत में जजों की संपत्ति के खुलासे का अबतक कोई कानून नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के जज परंपरा के तहत चीफ जस्टिस को ब्यौरा देते हैं, लेकिन उसे पब्लिक नहीं किया जाता। हाल के बरसों में जजों पर करप्शन के आरोप लगने के बाद संपत्ति के खुलासे की मांग ने जोर पकड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+