केन्द्र और हरियाणा सरकार में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा भूविज्ञान मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिह हुड्डा की उपस्थिति में बुधवार को यह हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हरियाणा देश का पहला उच्च विश्लेषण उपग्रह आंकड़े के साथ श्रृखलाबद्घ मानचित्रों की सुविधा वाला राज्य होगा।
उन्होंने कहा कि रिमोट सेंसिग की तीव्र विकासशील प्रौद्योगिकी,भूर्गीय सूचना तंत्र और जीपीएस सुविधाओं के होने से स्थानिक योजनाओं में महापूर्ण परिवर्तन आ चुका है। उन्होंने हरियाणा सरकार को राज्य में प्रौद्योगिकी कार्यान्वयन में केन्द्र की हर संव सहायता का भी आश्वासन दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिह हुडडा ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नए औद्योगिक, वाणिज्यिक और अकादमिक उपक्रमों की स्थापना से राज्य के शहरी क्षेत्रों के लिए उचित योजना और प्रबंधन के सामने आने वाली बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications