संपत्ति का खुलासा करने के जजों के फैसले का स्वागत

सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "मैं समझता हूं कि यह उचित कदम है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए कोई कानूनी प्रयास करने की जरूरत नहीं पड़ी है, बल्कि सर्वोच्च न्यायालय के जजों ने अपनी मर्जी से यह पहल की है।"

इस पहल का स्वागत करते हुए माकपा सांसद और पार्टी पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात कहती हैं, "भलेही यह पहल देर से हुई है, पर इसे स्वागत योग्य कदम कहा जाएगा।"

भाजपा ने भी इसका स्वागत किया है। पार्टी का कहना है कि यह प्रयास लोकतंत्र को और पारदर्शी बनाएगा। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "न्यायपालिका लोकतंत्र का प्रमुख स्तंभ है। जजों की पहल बेहद सराहनीय है, पर संपत्ति के बारे में किए गए खुलासे का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+