चीनी जमाखोरों से निपटने में व्यापारियों की मदद लेगी चौहान सरकार
राज्य में आसमान छूते चीन के मूल्य के बीच लाइसेंस प्रणाली लागू किए जाने के साथ जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और अब तक 47 हजार क्विं टल चीनी बरामद की जा चुकी है। बाजार में चीनी का अभाव बनाकर उपभोक्ताओं से की जा रही मनमानी को रोकने के लिए लाइसेंस प्रणाली लागू की गई है। व्यापारियों की समस्याओं और उनका सहयोग पाने के लिए सरकार ने दो सितम्बर को बैठक बुलाई है ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मसले पर व्यापारियों से रायशुमारी की जिम्मेदारी खाद्य नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री पारस जैन को सौंपी है। दो सितम्बर को होने वाली बैठक में प्रदेश के हर संभाग से पांच व्यापारियों अथवा उनके प्रतिनिधियों को बुलाया गया है ।
खाद्य आयुक्त अजीत केसरी के अनुसार प्रदेश में अब तक चीनी व्यापारियों को 1,000 लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही 287 लाइसेंस और जारी कर दिए जाएंगे ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications