फ्रांसीसी विमान को रोकने भेजा गया लड़ाकू विमान
विमान को रोकने और उसकी पहचान की जांच करने के लिए एक मिग-29 लड़ाकू विमान तत्काल रवाना किया गया।
वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि वायुसेना के रडार ने गुरुवार सुबह 37,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते एक विमान को स्थापित सीमा प्रवेश स्थान पर सीमा में प्रवेश करते देखा। विमान से कोई संचार संपर्क नहीं था और रडार पर उसकी गलत पहचान कोड दिखाई दी।
उसे रोकने के लिए तत्काल लड़ाकू विमान को रवाना किया गया।
बहरहाल बाद में विमान ने सही पहचान कोड भेजना आरंभ किया और रक्षा रडार पर उसकी पहचान एयर फ्रांस के नागरिक विमान (एएफआर-164) के रूप में की गई। तब मिग-29 को वापस हवाई अड्डे पर लौटने को कहा गया। एयर फ्रांस की उड़ान पेरिस से बैंकाक जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications