शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 15,711.80 पर खुला। सुबह करीब 10.37 बजे यह गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 15,749.46 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स बुधवार को 15,769.85 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी गिरावट के साथ 4679.00 पर खुला और करीब इसी समय यह भी गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 4676.85 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को निफ्टी 4680.85 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications