दलाई लामा को मिली ताइवान यात्रा की इजाजत
ताइपेई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ताइवान के राष्ट्रपति मा यिंग-जेऊ ने कहा है कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को इस बात की इजाजत दे दी गई है कि वे यहां आकर तूफान 'मोराकोट' के पीड़ितों की याद में होने वाली प्रार्थना में शिरकत करें।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ताइवानी सरकार ने दलाई लामा के दौरे के बारे में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के जरिए जानकारी दी।
दक्षिणी ताइवान के काउंटियों के अधिकारियों ने दलाई लामा को 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच यहां आने का निमंत्रण दिया है। वह यहां तूफान में मारे लोगों के स्मृति में होने वाली शोकसभा में शिरकत करेंगे।
गौरतलब है कि आठ अगस्त को आए इस तूफान में 461 लोग मारे गए थे और 192 लोग अभी भी लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications