केनेडी के स्मृति में बोल सकते हैं ओबामा, एर्लिगटन में होगा अंतिम संस्कार (लीड-1)
मस्तिष्क कैंसर से जूझ रहे केनेडी का मंगलवार को वार को निधन हो गया था। वह 77 वर्ष के थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवार के रूप में ओबामा को केनेडी से भारी समर्थन मिला था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मीडिया की खबरों में कहा गया है कि बोस्टन में केनेडी के स्मृति समारोह का आयोजन होगा। केनेडी का अंतिम संस्कार स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम पांच बजे होगा।
उधर, उनके परिवार के एक बयान में कहा गया है, "सीनेटर केनेडी को पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी और पूर्व सीनटेर रॉबर्ट केनेडी की कब्र के नजदीक दफन किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications