यूरोप में स्वाइन फ्लू से 43,000 लोग प्रभावित
स्टॉकहोम, 27 अगस्त (आईएएनएस)। यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू से यूरोप में 43,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यूरोपीय देशों में बुधवार को स्वाइन फ्लू के 745 नए मामलों की पुष्टि हुई।
यूरोपीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (ईसीडीसी) की ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि जर्मनी में 615, स्वीडन में 84, स्विट्जरलैंड में 25 और अन्य देशों में भी कई नए मामलों की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications