एनटीपीसी को गैस मामले में अनिल अंबानी समूह का समर्थन
इसके साथ ही अनिल के समूह ने रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज के साथ मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के गैस की कीमतों के विवाद पर पेट्रोलियम मंत्रालय से एक समान रुख अपनाने को कहा है।
एनटीपीसी और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज दोनों 2.34 डॉलर प्रति यूनिट की दर से अगले 17 वर्षो तक रिलायंस इंडस्ट्रीज से निर्बाध गैस की आपूर्ति चाहते हैं। उनका यह भी कहना है कि इसके लिए उनके पास वैधानिक कानूनी समझौता मौजूद है।
पेट्रोलियम सचिव आर.एस.पांडे को लिखे एक पत्र में अनिल अंबानी के समूह ने रिलायंस समूह द्वारा कृष्णा-गोदावरी गैस क्षेत्र के विकास पर नौ अरब डॉलर के भारी खर्च को एक बार फिर जायज ठहराने पर आश्चर्य जताया है।
समूह के अध्यक्ष ए.एन.सेतुरमन के लिखे पत्र में कहा गया है कि विश्व बाजार में प्राकृतिक गैस की कीमत में 80 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 13.58 डॉलर प्रति यूनिट से घटकर 24 अगस्त को 2.73 डॉलर प्रति यूनिट रह गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications