जसवंत को निकाले जाने की प्रक्रिया गलत : यशवंत
सिन्हा ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन से बातचीत में कहा, "जसवंत को निकाले जाने की प्रक्रिया गलत थी। पार्टी को एक ऐसे नेता के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी जो 30 वर्षो से उसके साथ था।"
उन्होंने कहा, "जसवंत को निकाले जाने से यह संदेश गया कि पार्टी असहिष्णु होती जा रही है। किताब लिखना कोई गलत बात नहीं है।" उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी होते तो सूरत कुछ और होती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications