'एर्लिगटन सिमेट्री' में दफन किए जाएंगे सीनेटर केनेडी
वाशिंगटन, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के दिवंगत सीनेटर एडवर्ड केनेडी को वर्जीनिया स्थित 'एर्लिगटन नेशनल सिमेट्री' में शनिवार को दफन किया जाएगा। मस्तिष्क कैंसर से जूझ रहे केनेडी का बुधवार को निधन हो गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक केनेडी के परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बोस्टन में एक निजी स्मृति समारोह का आयोजन भी होगा। केनेडी का अंतिम संस्कार स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम पांच बजे होगा।
परिवार के बयान में कहा गया है, "सीनेटर केनेडी को पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी और पूर्व सीनटेर रॉबर्ट केनेडी की कब्र के नजदीक दफन किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications