नीलेकणी की मदद से बनेंगे ई-जन्म प्रमाण पत्र
दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणी के साथ यह शुरुआत करने वाला है। नीलेकणी वह व्यक्ति हैं जिन्हें नवजात बच्चों के ई-हेल्थ कार्ड्स और जन्म प्रमाण-पत्रों संबंधी प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता है।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा, "कल (बुधवार) रात हमने भोजन के वक्त इस विषय पर बात की। मैंने उनके सामने इसका प्रस्ताव रखा"। गुरुवार को उन्होंने यहां लाइफ साइंस कानक्लेव के उद्घाटन के वक्त ये बात कहीं।
उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और लोगों को ये कभी भी, कहीं भी मिल जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "लोग साइबर कैफे जाकर अपने जन्म प्रमाण पत्र का प्रिंटआउट ले सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications