'सरबजीत का मामला भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुद्दा'

लाहौर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के वकील ओवैस शेख का कहना है कि इस भारतीय कैदी का मामला दोनों देशों के बीच एक बड़ा मुद्दा है।

ओवैस ने बुधवार को प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा कि जब वह सरबजीत की बहन दलबीर कौर के निमंत्रण पर भारत गए थे तो वहां उन्हें दिल्ली में जामा मस्जिद के शाही इमाम, मुस्लिम संगठनों और दूसरे गैर सरकारी संगठनों की ओर से आवेदन मिले थे। सभी ने सरबजीत की रिहाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस मामले ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है और पाकिस्तान को संद्भावना का परिचय देते हुए सरबजीत को रिहा कर देना चाहिए।

शेख ने कहा कि वह राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मिलकर उन्हें सरबजीत मामले से जुड़े तथ्यों के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि सरबजीत ने पहले ही कई साल जेल में गुजार दिए हैं और ऐसे में उसे रिहा किया जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+