सोनिया चाहती थीं, राजीव हत्याकांड की जांच समिति का कार्यकाल बढ़े
पिछले सप्ताह एमडीएमए का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था। गत 31 मई को ही इसका कार्यकाल खत्म हो गया था। समिति का गठन 1998 में किया गया था।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों के मुताबिक समिति का कार्यकाल इसलिए बढ़ाया गया क्योंकि सोनिया चाहती थीं कि मई 1991 में हुई इस हत्याकांड के तह तक पहुंचा जा सके।
सीबीआई के एक सूत्र ने आईएएनएस के समक्ष यह स्वीकार किया कि पिछले 11 वर्षो से इस हत्याकांड की जांच कर रही जांच समिति आज तक कोई बहुत बड़े षडयंत्र का खुलासा करने में नाकाम रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications