उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 8 नए मामले

लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोल ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि 50 नमूनों की जांच के बाद 8 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

ढोल ने बताया स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए सभी आठ मरीज लखनऊ के रहने वाले हैं और इन सभी का संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में है। प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है।

एसजीपीजीआईएमएस के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को 40 नए संदिग्ध नमूने जांच के लिए आए हैं। इससे पहले बुधवार को चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।

इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+