थाईलैंड में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 119 हुई
बैंकॉक, 27 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड में बुधवार को स्वाइन फ्लू से आठ और लोगों के मरने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही यहां इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 119 हो गई।
समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के मुताबिक थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार पुरुषों और चार महिलाओं के मरने की पुष्टि की।
मंत्रालय ने कहा कि स्वाइन फ्लू से मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 31 से 40 वर्ष के बीच थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications