सजा के खिलाफ अपील करेंगी आंग सान सू की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सू की के तीन वकीलों में से एक नयान विन ने नोबेल पुरस्कार विजेता से अपील के मुद्दे पर चर्चा करने के बाद कहा कि अगले हफ्ते सोमवार या मंगलवार तक आंग सान सू की की ओर से डिविजनल न्यायालय में अपील की जाएगी।
सू की (64 वर्ष)ने पिछले 20 वर्षो में से 14 वर्ष कैद में बिताए हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपने निजी चिकित्सक तिन म्यो को नियमित रूप से उनकी जांच करने की अनुमति भी मांगी है।
उल्लेखनीय है कि एक विशेष अदालत ने घर में नजरबंदी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण सू की को 11 अगस्त को दोषी ठहराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications