अब घरों से एकत्र किए जाएंगे स्वाइन फ्लू के नमूने
सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सुपर रेलिगेयर लेबोरेटरीज (एसआरएल) ने गुरुवार को दिल्ली और उपनगरों से नमूनों को एकत्र करने की घोषणा की।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव चौधरी ने कहा कि एसआरएल इसके लिए 10 मोबाइल वैन संचालित कर रही है।
चौधरी ने कहा कि इससे लोगों के मन में स्वाइन फ्लू का भय और अस्पतालों पर दबाव कम होगा।
सभी उपभोक्ता एसआरएल की हेल्पलाइन पर फोन करके वह समय नियत कर सकते हैं, जब कपंनी का दल उनका नमूना लेने पहुंचे। स्वाइन फ्लू जांच की कीमत 4,500 रुपये रखी गई है। केंद्र सरकार दावा कर रही है कि वह एक स्वाइन फ्लू परीक्षण पर करीब 10,000 रुपये खर्च कर रही है।
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को तीन निजी प्रयोगशालाओं- डा.डैंग लैब, डा.लाल पैथलैब और ऑरोप्रोब को स्वाइन फ्लू के जांच की अनुमति दी थी। बुधवार को एसआरएल को भी स्वाइन फ्लू की जांच करने की अनुमति दे दी गई।
राजधानी में अब तक स्वाइन फ्लू के 549 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अब तक दिल्ली में तीन लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications