शाइनी आहूजा का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित
यह कदम 14 जून को आहूजा की गिरफ्तारी के 10 सप्ताह बाद और पीड़िता को शीघ्र न्याय देने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के हवाले करने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बयान के करीब दो महीने बाद उठाया गया।
मुख्य सरकारी वकील आर.वी.केणी ने आईएएनएस से कहा कि शाइनी की जमानत याचिका एक सत्र न्यायाधीश के सामने लंबित है और उसकी सुनवाई शुक्रवार को होगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट कब मुकदमे की सुनवाई करेगी।
केणी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा सितम्बर के अंत तक आरंभ होगा और दो हफ्तों में समाप्त हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications