मार्च तक 9 नए मॉडल पेश करेगा हीरो होंडा
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री व विपरण) अनिल दुआ का कहना है कि मार्च तक इन मॉडलों को बाजार में उतारने के लिए अभी से काम शुरू हो गया है।
यहां वाहन उद्योग पर आयोजित एक सम्मेलन में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हीरो होंडा का इस वित्तीय वर्ष में 40 लाख वाहनों की बिक्री करने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि कंपनी की हरिद्वार स्थित इकाई की क्षमता प्रतिदिन 4,000 वाहन से बढ़ाकर मार्च 2010 तक 6,000 कर दी जाएगी।
आने वाले त्योहारों के बारे में दुआ ने कहा, "सितंबर से शुरू होने वाले त्योहारों के मौसम में हम लाभान्वित होना चाहते हैं। पिछले वर्ष हमने अक्टूबर में छह लाख से अधिक वाहनों की बिक्री की थी, हम आशा करते हैं कि इस बार बिक्री ज्यादा होगी"।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications