बिहार में स्वाइन फ्लू का मामला नहीं
राज्य में अब तक 10 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं जिसमें से आठ की जांच रिपोर्ट आ गयी हैं। अब तक एक मरीज में स्वाइन लू की पुष्टि हुई।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ़ शंकर प्रकाश ने गुरुवार को बताया कि आज छह लोग स्वाइन फ्लू की जांच के लिए यहां आये थे जिनमें फ्लू का कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दिया। इस कारण स्क्रीनिंग के बाद सभी को वापस भेज दिया गया।
पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के को-आर्डिनेटर डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यहां से अब तक राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) 10 नमूने भेजे गए जिसमें से आठ नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गयी है। इसमें से सिर्फ एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सिंह के मुताबिक 20 और 21 अगस्त को भेजे गये सिर्फ दो नमूनों की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि अब तक बिहार में सिर्फ एक व्यक्ति में स्वाइन लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications