राजस्थान के भाजपा विधायकों का निलंबन वापस
इन विधायकों को 28 जुलाई को उनके व्यवहार व अनुशासनहीनता के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। विधानसभा में विपक्ष की नेता वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा ने तीनों विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग करते हुए गुरुवार से शुरू हुए विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया था।
भाजपा सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही का आज बहिष्कार किया और विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए।
चूंकि भाजपा के सभी सदस्य विधानसभा से बाहर थे, कांग्रेस ने एक प्रस्ताव के जरिए तीनों विधायकों का निलंबन वापस लेने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत से प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद ध्वनि मत से इसे पारित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications