नामीबिया के खनन क्षेत्र में निवेश करेगा भारत
एक अधिकारी ने कहा कि नामीबिया के प्रधानमंत्री नहास अंगुला की अगले हफ्ते होने वाली आधिकारिक यात्रा के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में समझौते पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी गई।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों देशों के बीच खनन क्षेत्र में सहयोग के लिए यह समझौता संपूर्ण ढांचा उपलब्ध कराएगा और इस क्षेत्र में दोनों देशों के आपसी सहयोग की वृद्धि को प्रोत्साहित करेगा।
उन्होंने कहा कि नामीबिया में हीरे और अन्य पदार्थो के समृद्ध भंडार हैं।
अधिकारियों ने समझौते के अन्य ब्योरे को बताने से इंकार करते हुए कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर के बाद उनका उद्घाटन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications