अफगानिस्तान में 1 अमेरिकी सैनिक और 12 आतंकवादियों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण पूर्वी पाक्तिया प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता हमीदुल्लाह जेवाक ने बताया कि अफगान सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि आतंकवादी अपने एक घायल कमांडर को सार हावजा जिले के एक क्लिनिक में ले आएं हैं।
अफगान और अमेरिकी सेना तथा पुलिस ने क्लिनिक पर छापा मारा लेकिन अंदर मोर्चाबंदी किए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। अमेरिकी सेना की हवाई कार्रवाई में 12 तालिबानी मारे गए।
लड़ाई के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की भी मौत हुई।
नाटो के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सेना ने कहा कि नागरिकों को अस्पताल से बाहर निकालने के बाद अपाचे एएच64 हेलीकाप्टर से हमला किया गया।
बयान में कहा गया है कि तालिबान नेता 20 अगस्त को मतदान के दौरान घायल हुआ था। उस दिन तालिबानियों ने 130 हमले किए थे और 30 अफगान नागरिकों और सुरक्षा बलों के सदस्यों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications