नाले में अचानक पानी आने से 5 लोग बहे
पुलिस के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र में एक किसान परिवार के एक पुरुष और चार महिलाएं खेत से गुरुवार को बैलगाड़ी में लौट रहे थे। जब बैलगाड़ी सूखे नाले को पार कर रही थी तभी अचानक पानी आ जाने से वह बह गई ।
शाहपुर थाना क्षेत्र प्रभारी एस हैराल्ड ने आईएएनएस को बताया है कि बीते रोज बुरहानपुर और आसपास के क्षेत्र मे काफी वर्षा हुई। इस वजह से आज बिलठाना नदी में काफी पानी आ गया। बिलठाना नदी से जुड़े सूखे नाले में अचानक पानी आ जाने से नाले को पार कर रही बैलगाड़ी उसकी चपेट में आ गई। थाना प्रभारी के अनुसार दो लोगों को बचाने के साथ एक महिला का शव बरामद कर लिया गया, वहीं दो महिलाएं लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications